एडवोकेट नेमा जी ने रिटर्न फाइल किया और जैसे ही कॉपी के आखिरी पेज पे सिग्नेचर किये, बोल पड़े आज काफी दिनों के बाद २७ अप्रैल आई है ?मैं सामने बैठी हुयी जवाब में बोल गयी उस दिन भी २७ ही थी ? नेमा जी ने मुझे देखा उस दिन ? सेल्स टैक्स की कॉपी के आखिरी पेज से लेके, मैंने कॉपी के सारे पेजो को पलटाया और कॉपी के शुरुआत के ४ क़्वार्टली के उस पेज पे गयी ., जिसमे पापा ने २००७ का लास्ट रिटर्न फाइल किया था। फिर नेमा जी बोले आपको याद है आज भी ? उनका बोलना था और आँखों ने भीग के सारी कहानी बयान कर दी। इस कॉपी का २७ अप्रैल को शुरू होना एक चैप्टर का क्लोज होना था ,और आज जो कॉपी खत्म हुयी वो एक नए चैप्टर की शुरुआत।
२७ अप्रैल २००७ को उस रिटर्न को पापा ने फाइल किया उसके बाद आज की तारीख याने २८ अप्रैल २००७ को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। नेमा जी को जब बात समझ आई तो उदास वो भी हुए और बोल पड़े। "ये होती है लडकिया "पापा की बेटी " उनका इतना कहना था और उस २७ अप्रैल ने मुझे इन बीते ९ सालो की एक एक घटना को जैसे रिवाइंड करा के दिखा दिया।
आज २९ अप्रैल माँ पापा की सालगिराह थी और आज के ही दिन बिना किसी बीमारी के अचानक पापा का जाना ,जैसे नीव को हिला गया ,ये भूकम्प का झटका नहीं था लेकिन उससे कई गुना बड़ा ऐसा नुक्सान देने वाला झटका साबित होगा ये नहीं सोचा था ?भूकम्प एक बार में या तो सब तबाह कर देता है या कुछ ऐसा बचा जाता है जिसके सहारे ज़िन्दगी शुरू कर कुछ नया हासिल हो जाता है। इन ९ सालो में मैं बहुत बदल गयी ,अपने आस पास के बदलते चेहरों ,मतलबी लोगो ,रिश्तेदारो ,सब को पहचान करना सिख गयी। किस किस ने मुझे सौम्य स्वाभाव से कठोर में बदल दिया ,आज सोचती हूँ तो यकीन नहीं होता। अपने में रहने वाली मैं अब लड़ाका बन चुकी हूँ। और कोई मरे या जिए मेरी बला से .,वाली सोच इस कदर भर गयी है की किसी की मौत से भी दुःख नहीं होता।
इस २७ अप्रैल को न सिर्फ यादे रिवाइंड हुयी बल्कि एक और सबक भी मिला मेरे अजीज दोस्त ने सिर्फ इसलिए दोस्ती खत्म करने का बोल दिया क्युकी उसको मेरी कोई हरकत बहुत दुखी कर गयी है ,मुझे अभी तक बात समझ नहीं आई ,आखिर ऐसा क्या हुआ ? अब मैं सोचना भी नहीं चाहती क्युकी मेरे पास इसका समय नहीं है की मैं ये सोच के अपने दोस्त को खो दू ,और न ही ईगो बचा है जो शायद कभी था भी नहीं ,जिसके लिए मैं अपने उन सालो की दोस्ती और उसके मुझ पर किये अहसान भूल जाऊ। अहसान ये की वो मेरा इकलौता ऐसा दोस्त बना है जिससे मैं अपने मन की ऐसे,, वैसे कैसी भी ,कुछ भी कह देती हूँ ,… ये अलग बात है की वो सुने या अनसुना कर देता है ,ये उसपे है ,लेकिन मैंने खुद से वादा किया है की दोस्ती नहीं तोड़ूँगी कभी ,मतलब कभी नहीं ,उसको आज़ादी दी है वो जो चाहे करे ,गुस्सा होता है ,डाट देता है ,समझाता है ,लेकिन मन का बच्चा है ,कई बाते उससे सिखने मिली है जिसने मुझे मजबूत बनाया है , कहते है संगत का असर पड़ता है ,वाकई पड़ा है ,और २७ अप्रैल २०१५ का दिन मुझे याद रहेगा अब दो कारणों से , एक पापा की बेटी का मान मिला दूसरा किसी अपने को खोने का जो डर था वो अब नहीं रहा। बाकी आज पापा की तिथि है ,माँ घर पे नहीं मायके गयी है ,इसलिए कुछ पल अपने यादो और उन ९ सालो में क्या पाया क्या खोया का हिसाब किताब करने का मन है ,
खोया जो था वो आज भी साथ है पापा का आशीर्वाद है ,पाया उनकी बदौलत बहुत कुछ ,उन्होंने एक पत्रकार को बिज़नेस वुमन बना दिया ,ये अहसास तब हुआ जब उस कॉपी का आखिरी पन्ना भर रही थी ,इस साल पापा की शॉप का रेनोवेशन भी हुआ , तो पापा की दूकान को नए रूप में लाने का सपना पूरा करने में जुटी हूँ ,इस बीच कई अपनों को समय नहीं दे पा रही हूँ ,कईयों से दुश्मनी फ़ोकट में मौल ले ली है ,मजा आ रहा है लड़ने में , दिमाग शॉप पे होता है ,और घर आने के बाद कही और तो सब गडमड हो जाता है ,कईयों से बहस हो जाती है ,इस दुनिया में हो या आभासी दुनिया में , ये अप्रैल का महीना हर साल कुछ ना कुछ ले जाता है ,या दे जाता है।
इस बार 27 अप्रैल से लेके 30 अप्रैल तक खुद को सबसे दूर कर लिया है। न किसी से मिलना न कही जाना ,बस सिर्फ खुद के साथ रहना चाहती हूँ ,बाकी छिपने या भागने जैसी हरकत मेरे से ना होगी। बोलना बंद नहीं कर सकती ,लिखना जारी है ,कही और न सही खुद के ब्लॉग में सही ,
इस अप्रैल ने मुझे पापा की बेटी का मान दिया , साथ ही मेरी पदवी बड़ाई देव की बुआ बनाके , शॉप का काम पूरा हुआ ,दोस्ती में प्यार और हक़ बढ़ा दिया। तो सुनो अप्रैल तुम्हारा शुक्रिया ,जो दिया जो लिया उन सबके लिए।

No comments:
Post a Comment